रुड़की में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

रुड़की में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। 

 रुड़की में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। 
Spread the love

रुड़की में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। 

(पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव) 

उत्तराखंड (रुड़की) रविवार 8 जुलाई 2021

रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव शनिवार की शाम पंखे से लटका हुआ मिला है। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर ही विवाहिता की हत्या करने के बाद पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है।

सुचना पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि विवाहिता फकरेड़ी गाँव की रहने वाली है जिसकी शादी 24 मई 2021 में मकदूमपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे और मारपीट करते थे।

शनिवार की शाम ससुराल वालों ने मारकर विवाहिता को पंखे से लटका दिया और हमें सूचना भी नहीं दी। एक ग्रामीण के द्वारा हमें सूचना दी गई, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे तो देखा की पुलिस भी मौजूद थी और विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related post

error: Content is protected !!