धर्मपुर के एलआईसी बिल्डिंग के पास पीएनबी ATM में लगी अचानक आग। – Swastik Mail

धर्मपुर के एलआईसी बिल्डिंग के पास पीएनबी ATM में लगी अचानक आग।

धर्मपुर के एलआईसी बिल्डिंग के पास पीएनबी ATM में लगी अचानक आग।

(आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 15 मई 2024

देहरादून धर्मपुर के पास पीएनबी एटीएम में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

धर्मपुर में एलआईसी के पास पीएनबी का एटीएम स्थित है। आग से एसी और एटीएम मशीन पूरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि नोट भी जले हैं। नोट कितने जले हैं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।