एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने देहरादून व हरिद्वार में पकड़े नशा तस्कर। – Swastik Mail

एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने देहरादून व हरिद्वार में पकड़े नशा तस्कर।

एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने देहरादून व हरिद्वार में पकड़े नशा तस्कर।

(550 नशीले इंजेक्शन व 467 ग्राम चरस बरामद की)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 19 दिसंबर 2023

उत्तराखंड राज्य में ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की एक टीम द्वारा कोतवाली गंगनहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर शाम में कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार पाडली गुज्जर रोड के पास से अभियुक्त हसीन पुत्र शकील निवासी ग्राम नौजली थाना नांगल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को जनपद हरिद्वार में बेचने ला रहे 550 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

दूसरी टीम द्वारा जनपद देहरादून में थाना पटेल नगर क्षेत्र में अभियुक्त दयाराम चौहान पुत्र सेंजीराम निवासी ग्राम गंगाड तहसील मोरी उत्तरकाशी को पाम सिटी के पास से 467 ग्राम चरस बरामद की गई । उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।