प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुज़फ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। – Swastik Mail

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुज़फ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुज़फ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

(उत्तराखंड के सैकड़ों आंदोलनकारियों की सहायता करने वाले पंडित महावीर शर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 06 नवंबर 2025

आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी ने मुज़फ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

करन माहरा जी ने आंदोलन के दौरान उत्तराखंड के सैकड़ों आंदोलनकारियों की सहायता करने वाले पंडित महावीर शर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि पंडित जी जैसे महान लोगों की निस्वार्थ सेवा और त्याग ही हमारे राज्य निर्माण की असली ताकत रही है।

इस अवसर पर करन माहरा जी ने पंडित जी के पुत्र और पौत्र से भी भेंट की तथा उनके कार्यों और योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

श्री माहरा जी ने AICC सदस्य श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह जी, प्रदेश महामंत्री श्री वीरेंद्र पोखरियाल जी, सहित कांग्रेस के विधायकगण, जिला एवं महानगर अध्यक्षगण और बड़ी संख्या में शामिल रहे कांग्रेस कार्यकर्ता का भी उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया।

करन माहरा जी ने कहा कि रामपुर तिराहा हमारे राज्य के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। उत्तराखंड के उन वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।