स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में ‘MY भारत’ पहल के तहत राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया। - Swastik Mail
Breaking News

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में ‘MY भारत’ पहल के तहत राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया।

 स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में ‘MY भारत’ पहल के तहत राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया।
Spread the love

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में ‘MY भारत’ पहल के तहत राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया।

(कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के IQAC विभाग द्वारा किया गया)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार , 25 सितंबर 2026

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय, देहरादून में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल ‘MY भारत (मेरा युवा भारत)’ के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज का सफल आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के IQAC विभाग द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न संकायों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. आर. सी. सुंदरियाल के स्वागत एवं उद्घाटन संबोधन से हुआ। अपने संबोधन में कुलपति महोदय ने कहा कि युवा देश की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं और राष्ट्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि MY भारत जैसी राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करती हैं।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कोठियाल, विभिन्न विभागों के डीन, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से अविनाश, उप निदेशक तथा सुभाष, कार्यक्रम समन्वयक ने प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को युवा विकास कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी, व्यावहारिक कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

व्याख्यान के पश्चात आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज में विद्यार्थियों ने डिजिटल माध्यम से अपने ज्ञान का परीक्षण किया। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों में डिजिटल सहभागिता, सीखने की ललक और स्वस्थ शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। MY भारत पहल के तहत आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Related post

error: Content is protected !!