मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक व्यक्ति को गोली मारी, हुई मौत। – Swastik Mail

मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक व्यक्ति को गोली मारी, हुई मौत।

मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक व्यक्ति को गोली मारी, हुई मौत।

(एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने दिए जांच के आदेश)

उत्तराखंड (हरिद्वार) वीरवार, 28 दिसंबर 2023

कोतवाली गंगनगर रात्रि लगभग 9:45 बजे कोतवाली गंगनहर पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत पनियाला रोड स्थित एक मकान/ऑफिस में मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जानकारी करने पर गोली लगने से घायल जोगेंद्र पुत्र जगपाल को अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल समेत देहात क्षेत्र के तमाम पुलिस अधिकारी द्वारा मौका मुआयना किया गया।

घटना के जल्द खुलासे हेतु विभिन्न टीमों का गठन करते हुए एसएसपी द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। फॉरेंसिक टीम द्वारा बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। इसी के साथ पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।