उत्तराखंड, देहरादून की श्रीमती शिवानी कौशल  पीसीएस अधिकारी चयनित। - Swastik Mail
Breaking News

उत्तराखंड, देहरादून की श्रीमती शिवानी कौशल  पीसीएस अधिकारी चयनित।

 उत्तराखंड, देहरादून की श्रीमती शिवानी कौशल  पीसीएस अधिकारी चयनित।
Spread the love

उत्तराखंड, देहरादून की श्रीमती शिवानी कौशल  पीसीएस अधिकारी चयनित।

(शिवानी कौशल जी पर नाज के साथ गर्व है समाज को :::::  विकास चौहान)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 31 अगस्त 2024

उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा परिणाम घोषित होने पर पंडित वाडी निवासी श्रीमती शिवानी कौशल जी को चयनित होने पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड शाखा उत्तराखंड प्रदेश की ओर से प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड श्री विकास चौहान जी ने और प्रदेश महासचिव श्री सुरेश कुमार यादव एडवोकेट जी ने उनके आवास पंडित वाडी देहरादून में पहुंच कर उनको पुष्प गुच्छ भेंट कर पीसीएस अधिकारी बनने की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस अवसर पर श्रीमती शिवानी कौशल जी को पीसीएस अधिकारी चयनित होने पर उनके आवास पर पहुंच कर केंट विधायक माननीय श्रीमती सविता कपूर जी ने एवम् वार्ड नं 38 पंडित वाडी के निवर्तमान पार्षद श्री रमेश चंद्र काला जी व श्रीमती सुनीता काला जी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और बधाई दी।

Related post

error: Content is protected !!