शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति ने धूमधाम से किया नववर्ष 2023 का स्वागत। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति ने धूमधाम से किया नववर्ष 2023 का स्वागत।

 शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति ने धूमधाम से किया नववर्ष 2023 का स्वागत।
Spread the love

शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति ने धूमधाम से किया नववर्ष 2023 का स्वागत।

(रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नव वर्ष का जश्न मनाया)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 01 जनवरी 2023

डांडा लाखौंड सहस्त्रधारा रोड स्थित शिवगंगा एनक्लेव में शिवगंगा एंक्लेव जन कल्याण समिति ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन जमकर नव वर्ष का जश्न मनाया।

डांडा लाखौंड सहस्त्रधारा रोड स्थित “शिवगंगा एनक्लेव” में शिवगंगा एंक्लेव जन कल्याण समिति ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच जमकर नव वर्ष का जश्न मनाया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उत्तराखंड के प्रमुख सांस्कृतिक दल “हंसा नृत्य नाट्य कला मंच” द्वारा प्रस्तुत विभिन्न लोक नृत्य, लोक गायन और जागर आदि कार्यक्रमों का जमकर लुफ्त उठाया। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने भी कलाकारों के साथ साथ विभिन्न गीतों की धून पर डांस करते हुए पूरे वातावरण को आकर्षक बना दिया। बच्चों, बूंढों, महिलाओं और पुरुषों ने नव वर्ष पर नृत्य करते हुए केक काटकर नव वर्ष को सेलिब्रेट किया। सोसाइटी वालों के साथ-साथ बाहर से आए हुए अतिथियों ने भी नव वर्ष का भरपूर आनंद उठाया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, सचिव निशीथ सकलानी, कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा, संयुक्त सचिव अंकित राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल सिंह गुसांई सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!