राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने जलागम प्रबंध निदेशालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने जलागम प्रबंध निदेशालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।

Spread the love

राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने जलागम प्रबंध निदेशालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।

(योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय जरूरी::::: शंकर कोरंगा)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 22 अप्रैल 2024

राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने सोमवार को जलागम प्रबंध निदेशालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय होना बेहद जरूरी है। उन्होंने उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना की प्रगति की जानकारी ली।

परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा सोमवार को जलागम प्रबंध निदेशालय पहुंचे। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि जल संरक्षण अभियान 2025 को और गति देने की जरूरत है। विभाग का प्रयास होना चाहिए कि अभियान की पहुंच प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना पर विचार-विमर्श किया। श्री कोरंगा ने कहा कि विकास के कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त पदों को एक बड़ी वजह बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरा जाए।

परिषद के उपाध्यक्ष ने आजीविका विकल्पों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसान के खेत से उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए बेहतर मार्केट श्रृखंला बननी चाहिए, ताकि किसानों को योजना का वास्तविक लाभ पहुंच सके।

बैठक में परियोजना निदेशक नीना ग्रेवाल, संयुक्त निदेशक डा. एके डिमरी, एसके सिंह व उपनिदेशक डा. मीनाक्षी जोशी आदि उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!