शहीद ए आजम शहीद भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। - Swastik Mail
Breaking News

शहीद ए आजम शहीद भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 शहीद ए आजम शहीद भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Spread the love

शहीद ए आजम शहीद भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

(शहीद ऐ आजम सरदार भगत सिंह के आदर्शो व संकल्प को पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी व जवाबदेही ::::: कुलदीप सिंह ललकार)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 28 सितम्बर 2024

आज चखुवाला के श्री राम मंदिर में उत्तराखंड पंजाबी महासभा , राष्ट्रवादी आर.टी.आई एक्टिविस्ट एंड ह्यूमन राइट्स फेडरेसन भारत, राष्ट्रवादी स्वाभिमानी पंजाबी मोर्चा एवं सिख मोर्चा द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग ने कहा की शहीद ए आजम भगत सिंह के संकल्प को पूरा कर विकसित भारत के आधार को मजबूत करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी उनके जीवन के हर अध्याय से हमे हमेशा प्रेणा मिलती है। हम आज बच्चों को  इतिहास से दूर कर रहें है जो उचित नहीं है उन्हें समाजिक व राष्ट्रीय सरोकारों से जोड़ना हमारी महत्व पूर्ण जिम्मेदारी है।

राष्ट्रवादी आर.टी.आई एक्टिविस्ट एंड ह्यूमन राइट्स फेडरेसन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह ललकार ने कहा की शहीद ऐ आजम सरदार भगत सिंह के आदर्शो व संकल्प को पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी व जवाबदेही है, और राष्ट्र को विकसित भारत के मजबूत संकल्प को पूर्ण करना शहीद ऐ आजम को हमारी सच्ची श्रदांजलि होगी। आज भी शहीद ऐ आजम भगत सिंह के जीवन से अनेकों युवक प्रेणा लें कर उन्हें आपना आदर्श मानते है।

राष्ट्रवादी आर.टी.आई एक्टिविस्ट एंड ह्यूमन राइट्स फेडरेसन भारत के राष्ट्रीय महामंत्री वेद गुप्ता ने कहा कि शहीद ऐ आजम भगत सिंह ने सदैव दबे कुचले लोगों को उनके अधिकारों व उन्हें उनकी आजादी के लिये जागरूक कर संघर्षो के लिये प्रेरित किया वही सदैव शहीद ऐ आजम भगत सिंह ने बिना भेदभाव के सबको आपने साथ जोड़े रखा।

इस अवसर पर राकेश शर्मा, राकेश कुमार भट्ट, कैलाश सेमवाल, बिजेंद्र सेमवाल, राज कुमार, कृष्ण गोपाल रुहेला, अमित वर्मा, एडवोकेट मनीष, हेमंत शर्मा, धारा सिंह, दीपक गुसांईं, रवि शर्मा, अरुण शाह, शिवम् पंडित, राजेश नाथ, हरभजन सिंह रेयात, मनप्रीत सिंह, गुरदीप कौर, कुलबीर कौर चन्नी, मनोहर सिंह, सुरेंद्र सिंह सूदन आदि मौजूद रहे।

Related post

error: Content is protected !!