जोशीमठ ब्लाक मे एक आवासीय भवन टूटने से 07 लोग मलबे में दबे। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

जोशीमठ ब्लाक मे एक आवासीय भवन टूटने से 07 लोग मलबे में दबे।

 जोशीमठ ब्लाक मे एक आवासीय भवन टूटने से 07 लोग मलबे में दबे।
Spread the love

जोशीमठ ब्लाक मे एक आवासीय भवन टूटने से 07 लोग मलबे में दबे।

(पांच लोग घायल, दो की मृत्यु)

उत्तराखंड (जोशीमठ) बुधवार, 16 अगस्त 2023

जोशीमठ ब्लाक के हेलंग कस्बे में  एक आवासीय भवन टूटने से 07 लोग मलबे में दब गए थे। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 07 लोगों को मलबे से निकाला गया। जिसमें से 05 लोगों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती किया गया है जबकि 02 लोग मृत घोषित किए गए है। अस्पताल में भर्ती 02 गंभीर घायलों को बुधवार को सुबह हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी जोशीमठ में उपचार चल रहा है। वही बद्रीनाथ में बीमार एक मजदूर को भी इसी हेली एंबुलेंस हायर सेंटर भेजा गया है।

Related post

error: Content is protected !!