भाजपा के वरिष्ठ नेता सतेंद्र भंडारी ने घर घर जा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। – Swastik Mail

भाजपा के वरिष्ठ नेता सतेंद्र भंडारी ने घर घर जा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सतेंद्र भंडारी ने घर घर जा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

(भाजपा की सरकार ही ला सकती है सुशासन ::::: सतेंद्र भंडारी)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 28 मार्च 2024

आज करनपुर मण्डल के वार्ड 17 चुक्खुवाला में टिहरी गढ़वाल लोक सभा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के प्रचार प्रसार के लिये घर घर जा कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया।

सभी से 19 अप्रैल 2024 को बड़ी संख्या में मतदान करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतेंद्र भंडारी ने घर घर जा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की, उन्होंने कहा की सही मायने में भाजपा की सरकार ही सुशासन ला कर जन कल्याण में बिना भेदभाव के सब के लिये सम्मान योजनाएं ला कर राष्ट्र के विकास की अवधारणा को मजबूत करती है।

इस अवसर पर सतीश कपूर,हरीश नारंग, दीपा शाह, सौरव डोभाल, अमित वर्मा, कृष्ण गोपाल रुहेला, कुलदीप सिंह ललकार, सचिन सोंधी, राहुल सोनकर, जगदीश पोखरियाल, सुरेश शाह, अरुण शाह, कुलदीप काला, अनस बेग, मनोज धीमान, संदीप गुप्ता, चन्दर मोहन अरोड़ा, लक्ष्मी पाल आदि अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।