हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सेवा भारत टाइम्स के मुख्य संपादक राजीव मैथ्यू को मिला ‘पत्रकारिता गौरव सम्मान’।
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सेवा भारत टाइम्स के मुख्य संपादक राजीव मैथ्यू को मिला ‘पत्रकारिता गौरव सम्मान’।
(उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने किया राजीव मैथ्यू का सम्मान, बढ़ाया सेवा भारत टाइम्स का गौरव)
उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 31 मई 2026
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर राज्य के पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के प्रतिष्ठित संगठन उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा सेवा भारत टाइम्स के मुख्य संपादक राजीव मैथ्यू को “पत्रकारिता गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, निष्पक्ष लेखनी एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रदान किया गया।
आज देहरादून में सर्वेचोक स्थित आईआरडीटी प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह में प्रदेशभर से वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया प्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा राजीव मैथ्यू ने सेवा भारत टाइम्स के माध्यम से आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया है।
उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा भारत टाइम्स ने राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित कर पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, युवाओं के मुद्दों तथा सामाजिक सरोकारों को मंच देने में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।