Breaking News
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जनसुनवाई कार्यक्रम किया।आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने आज ट्रांजिस्ट कैंप परिसर ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया।शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति (रजि.) की बैठक समिति के अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह बिष्ट के आवास पर आहूत की गई।माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज देहरादून, ऋषिकेश, एवं विकासनगर के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया।महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने केदार नगर मण्डल भाजपा की नगर निकाय चुनाव, 2024 से संबंधित ‘मतदाता सूचि’ एवं अन्य आवश्यक संगठनात्मक बिन्दूओं, पर लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक की।

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि को राजभाषा शील्ड एवम वर्ष 2020-21 में राजभाषा के श्रेष्ठ निष्पादन के लिए प्रथम पुरुस्कार दिया।

 हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि को राजभाषा शील्ड एवम वर्ष 2020-21 में राजभाषा के श्रेष्ठ निष्पादन के लिए प्रथम पुरुस्कार दिया।
Spread the love

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि को राजभाषा शील्ड एवम वर्ष 2020-21 में राजभाषा के श्रेष्ठ निष्पादन के लिए प्रथम पुरुस्कार दिया।

उत्तराखंड (देहरादून)    1.7.2021 

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि (हडको) आवासन एवम शहरीकार्य मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को गृह मंत्रालय, भारत सरकार, राजभाषा विभाग के अंतर्गत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास-2) द्वारा राजभाषा शील्ड एवम वर्ष 2020-21 में राजभाषा के श्रेष्ठ निष्पादन के लिए प्रथम पुरुस्कार (शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र) प्रदान किया गया।

संजय भार्गव, क्षेत्रीय प्रमुख को नराकास, अध्यक्ष विजय राज, कार्यकारी निदेशक-ओ.एन.जी.सी द्वारा राम राज द्विवेदी, सदस्य सचिव नराकास की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर विजय राज द्वारा अवगत कराया गया कि नराकास-2 के अंतर्गत केंद्रीय सरकार एवम उपक्रम के 85 कार्यालय इसके सदस्य हैं। रामराज द्विवेदी, सदस्य सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) से लंबे समय से जुड़े रहे हैं उनके द्वारा अवगत कराया कि इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन पूरे वर्ष के राजभाषा के कार्यों पर पारदर्शी मापदंडों पर किया जाता है, हडको देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय इन मापदंडों पर खरा उतरा है। संजय भार्गव ने हडको देहरादून कार्यालय को इस पुरुस्कार के विजेता घोषित करने के लिए नराकास का आभार व्यक्त किया तथा अवगत कराया कि इस पुरुस्कार से हडको कार्यालय में राजभाषा हिंदी को ओर बल मिलेगा। वर्तमान में हडको देहरादून कार्यालय शतप्रतिशत हिंदी में कार्य करने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर हडको से अशोक लालवानी संयुक्त महा प्रबंधक, बलराम सिंह चैहान, हिंदी नोडल अधिकारी एवम ओएनजीसी से सुनील कुमार वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी आदि उपस्थित थे। क्षेत्रीय प्रमुख महोदय ने हिंदी नोडल अधिकारी बलराम सिंह चैहान एवं नोडल सहायक जगदीश चंद्र पाठक द्वारा किए गए हिंदी में कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में इस को और बढ़ाने हेतु व निरंतर प्रयास करने बल दिया।

Related post

error: Content is protected !!