राजस्थान साहित्यिक महोत्सव-2023 दो सितम्बर से  चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

राजस्थान साहित्यिक महोत्सव-2023 दो सितम्बर से  चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा।

 राजस्थान साहित्यिक महोत्सव-2023 दो सितम्बर से  चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा।
Spread the love

राजस्थान साहित्यिक महोत्सव-2023 दो सितम्बर से  चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा।

(प्रदेशभर से साहित्यकार भाग लेंगे)

राजस्थान (चित्तौड़गढ़) शनिवार, 18 मार्च 2023

प्रदेश के पत्रकार,साहित्यकार और कलाकारों के वैचारिक क्रांति के मंच ‘राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम‘ के द्वारा 2 सितम्बर से चित्तौड़गढ़ में प्रदेश स्तर पर ‘राजस्थान साहित्यिक महोत्सव-2023‘ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अनिल सक्सेना ने बताया कि चित्तौड़गढ़ की नई पुलिया पर स्थित होटल ‘द चित्तौड़ ग्रेंड एलफ्रेस्को‘ में 2 सितम्बर से शुरू होने वाले दो दिवसीय ‘राजस्थान साहित्यिक महोत्सव-2023‘ की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

राजस्थान साहित्यिक महोत्सव-2023 में भाग लेने वाले इच्छुक साहित्यकारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा और रजिस्टे्रशन होने की सूचना मिलने के बाद ही वे कार्यक्रम में भाग ले पाएंगे। इस साहित्यिक महोत्सव में प्रदेशभर के प्रमुख आमंत्रित साहित्यकार भाग लेंगे।

Related post

error: Content is protected !!