Breaking News

माधुरी दीक्षित को भाजपा चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी।

 माधुरी दीक्षित को भाजपा चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी।
Spread the love

माधुरी दीक्षित को भाजपा चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी।

(भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में ‘मिशन 45’ पर काम शुरू)

महाराष्ट्र , वीरवार, 16 नवंबर 2023

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में ‘मिशन 45’ पर काम शुरू कर दिया है। इस बार लोकसभा चुनाव में कई सीनियर नेताओं और विधायकों को टिकट दिया जा सकता है। माधुरी दीक्षित को भाजपा चुनावी मैदान में उतार सकती है। बीजेपी माधुरी दीक्षित नेने को सांसद पूनम महाजन या गोपाल शेट्टी के लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मुंबई दौरे पर आए थे। इस दौरान दोनों नेताओं ने लाल बाग के राजा भगवान गणपति के दर्शन किए थे। इसके बाद दोनों नेताओं की राज्य के बड़े नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक भी हुई थी।

बैठक में जेपी नड्डा और अमित शाह दोनों ने लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इसी बैठक में माधुरी दीक्षित के नाम पर भी चर्चा की गई। इससे पहले 2019 में भी माधुरी दीक्षित के बीजेपी से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, तब माधुरी दीक्षित ने इंकार कर दिया था। बीजेपी अगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर रही है। महाराष्ट्र में बीजेपी का टारगेट 48 सीटों में से सहयोगी दलों के साथ 45 सीट जीतने का है, लेकिन पार्टी के सामने सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि उनके सामने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और उद्धव ठाकरे मैदान में हैं।

Related post

error: Content is protected !!