पुलिस ने दो बाइक चोर हेदर अली व मनफूल खां गिरफ्तार किया।  – Swastik Mail

पुलिस ने दो बाइक चोर हेदर अली व मनफूल खां गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने दो बाइक चोर हेदर अली व मनफूल खां गिरफ्तार किया। 

(चोरी की 21 बाइक जप्‍त) 

उत्तराखंड (बीकानेर) शनिवार 28 अगस्त 2021

पुलिस ने दो बाइक चोर हेदर अली व मनफूल खां गिरफ्तार किया। नया शहर थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन वाहन चोरों से चोरी की हुई 21 बाइक भी जप्‍त की है।

गिरफ्तार वाहन चोरों में बीकानेर में सर्वोदय बस्‍ती निवासी हेदर अली भाटी पुत्र अमीन भाटी तथा बीकानेर में बज्‍जू गांव के निवासी मनफूल खां पुत्र कालू खां शामिल हैं।

वाहन चोरों को पकडने की यह कार्रवाई नयाशहर थाना पुलिस व जिला पुलिस की विशेष टीम डीएसटी की संयुक्‍त कार्रवाई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की विश्वनीय सूचना के आधार पर हेदर अली व मनफुल खां को चिन्हित कर दस्तयाब किया था।

पुछताछ में मुल्जिमो द्वारा बीकानेर शहर मे अलग अलग जगह पर मोटरसाईकिल चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया।