फिजिक्सवाला देहरादून ने पहले ही शैक्षणिक वर्ष में बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक छात्रों को किया सम्मानित। - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

फिजिक्सवाला देहरादून ने पहले ही शैक्षणिक वर्ष में बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक छात्रों को किया सम्मानित।

 फिजिक्सवाला देहरादून ने पहले ही शैक्षणिक वर्ष में बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक छात्रों को किया सम्मानित।
Spread the love

फिजिक्सवाला देहरादून ने पहले ही शैक्षणिक वर्ष में बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक छात्रों को किया सम्मानित।

(12 ने NSO, 18 ने IMO, 13 ने ISSO में सफलता हासिल की, और 2 छात्रों ने IOQM क्वालिफाई किया)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 17 मई, 2025

एजुकेशन कंपनी फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) देहरादून विद्यापीठ ने कक्षा 10वीं और 12वीं के 100 से ज़्यादा छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं और IOQM, NSO, IMO, ISSO जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। ये उपलब्धियां संस्थान के पहले ही शैक्षणिक सत्र में हासिल की गई हैं।

सम्मानित किए गए छात्रों में 12 ने NSO, 18 ने IMO, 13 ने ISSO में सफलता हासिल की, और 2 छात्रों ने IOQM क्वालिफाई किया। बोर्ड परीक्षाओं में, कक्षा 10वीं और 12वीं के 20 से ज़्यादा छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, वहीं 80 से ज़्यादा छात्रों ने CBSE और ICSE बोर्ड में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही जेईई मेन्स 2025 के नतीजों में भी केंद्र के छात्रों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। 8 छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक स्कोर किया, 12 से अधिक छात्रों ने 98 परसेंटाइल पार की, और 50 से ज़्यादा छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई किया।

मीडिया से बातचीत में पीडब्ल्यू देहरादून के प्रतिनिधियों ने इन नतीजों का श्रेय पर्सनलाइज्ड मेंटरिंग और छात्र केंद्रित अकादमिक माहौल को दिया।

अलख पांडे, शिक्षक, संस्थापक और सीईओ, पीडब्ल्यू, ने कहा, “ये नतीजे नियमित मेहनत और सही संसाधनों की अहमियत का उदाहरण है। पीडब्ल्यू में, हम अलग-अलग बैकग्राउंड से आए छात्रों को उनके शैक्षिक लक्ष्यों की तैयारी में मदद करने की कोशिश करते हैं।”

Related post

error: Content is protected !!