पेनसिया हॉस्पिटल ने बी.जे.पी करनपुर मण्डल महानगर की मंत्री कोमल गेहलोत एवम सुनील राणा जी के विशेष प्रयास से निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया। – Swastik Mail

पेनसिया हॉस्पिटल ने बी.जे.पी करनपुर मण्डल महानगर की मंत्री कोमल गेहलोत एवम सुनील राणा जी के विशेष प्रयास से निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया।

पेनसिया हॉस्पिटल ने बी.जे.पी करनपुर मण्डल महानगर की मंत्री कोमल गेहलोत एवम सुनील राणा जी के विशेष प्रयास से निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया।

(निशुल्क बी.पी, शुगर की जांच सहित निशुल्क दवाइयां भी दी)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 12 अगस्त 2023

आज चुक्खूवाला इंद्राकालोनी के वाल्मीकि मंदिर धर्मशाला में पेनसिया हॉस्पिटल ने बी.जे.पी करनपुर मण्डल महानगर की मंत्री कोमल गेहलोत एवम सुनील राणा जी के विशेष प्रयास से निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया।

पेनशिया हॉस्पिटल ने मरीजों को निशुल्क बी.पी, शुगर की जांच सहित निशुल्क दवाइयां भी दी।

फिजिशियन डॉ सुनील भट्ट, डॉ निशांत चौधरी ,डॉ सरण्या एवम डॉ भूमिका चौहान द्वारा वाल्मीकि मंदिर धर्मशाला 475 मरीजों की स्वस्थ जाँच की गयी ।

फिजिशियन डॉ सुनील भट्ट ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए व्यायाम एवम मॉर्निंग वॉक अवश्य करनी चाहिए।

निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श कैंप में लगभग 450 आयुष्मान कार्ड भी फ्री बनवाए गए।

इस अवसर पर माननीय विधायक राजपुर माननीय खजान दास जी एवम मण्डल अध्यक्ष करनपुर मण्डल श्रीमान राहुल लारा, राज गेहलोत ,राजीव विवेक, कुलदीप सिंह ललकार मौजूद थे।