स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर देहरादून में एमबीबीएस इंटर्न्स का शांतिपूर्ण प्रदर्शन। - Swastik Mail
Breaking News

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर देहरादून में एमबीबीएस इंटर्न्स का शांतिपूर्ण प्रदर्शन।

 स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर देहरादून में एमबीबीएस इंटर्न्स का शांतिपूर्ण प्रदर्शन।
Spread the love

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर देहरादून में एमबीबीएस इंटर्न्स का शांतिपूर्ण प्रदर्शन।

(इंटर्न्स ने हाथों में काली रिबन बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार , 03 सितम्बर 2026

त्तराखण्ड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न्स द्वारा मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, देहरादून में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान इंटर्न्स ने हाथों में काली रिबन बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

इंटर्न्स वर्तमान में मिल रहे ₹17,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड को बढ़ाकर न्यूनतम ₹30,000 किए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इंटर्न्स ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी, नाइट ड्यूटी सहित विभिन्न क्लिनिकल सेवाओं में नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

इंटर्न्स के अनुसार, इस संबंध में शासन एवं संबंधित अधिकारियों को पूर्व में प्रतिनिधि मण्डल के माध्यम से ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा तथा शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई न होने पर इसे चरणबद्ध रूप से और व्यापक किया जाएगा।

Related post

error: Content is protected !!