सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। - Swastik Mail
Breaking News

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Spread the love

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

(मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला जी की उपस्थित रहे)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 28 सितम्बर 2026

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित चित्रकला, पेंटिंग, निबन्ध एवं कविता प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के बारे में प्रकाश डालते हुये राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने कहा कि विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अंतर्गत हमें वर्ष 2047 तक अपने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसके अंतर्गत नागरिकों के जीवन स्तर, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, तकनीक, स्वच्छता, पर्यावरण, आधारभूत संरचना एवं सामाजिक समावेशन में व्यापक सुधार करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी राहुल सेमवाल ने इन पंक्तियों के साथ अपना संबोधन प्रारंभ किया

“रंगों से सजे सपने, प्रतिभा से सजे अरमान,

बच्चों की मेहनत से रोशन हो अपना हिंदुस्तान।।”

उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला एवं उपस्थित समाजसेवियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता :

प्रथम – वैष्णवी कक्षा 5,

द्वितीय – कोमल कक्षा 4,

तृतीय – प्रिंस कक्षा 4,

चतुर्थ – याचिका पाल कक्षा 5,

निबंध प्रतियोगिता – कोमल

कविता प्रतियोगिता – अंशिका

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला ने कहा कि विकसित भारत का सपना एक दूसरे के सहयोग से ही पूरा हो सकता है और आज जो बच्चे यहां पढ़ रहे हैं वह 2047 हेतु आज जो परिकल्पना की गयी है उस समय उसकी मुख्य धुरी होंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला, समाज सेवी राहुल सेमवाल, अक्षत सकलानी, जगदीश भट्ट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल, भोजन माता लक्ष्मी देवी, विमला देवी तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!