होली  एंजल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया। - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

होली  एंजल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया।

 होली  एंजल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया।
Spread the love

होली  एंजल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया।

(सेना के जवानों को सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेट किये)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 28 मई 2022

होली  एंजल स्कूल, रेशम माजरी में आज अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर  श्री कमलेश उपाध्याय  एस.पी. ग्रामीण, गैस्ट ऑफ ऑनर डी.एस.पी. अंकुश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि वाई.बी. थापा, कैप्टन हर्षमणि, लांसनायक राजपाल रावत, हवलदार बगीचा सिंह, (सेना मैडल प्राप्त), हवलदार सोबन सिहं कैन्तुरा, श्री रामेश्वर लोधी जी, श्री आशीष चमोली जी, श्री मनीष वत्स जी, श्री अनिल पल जी (प्रधान), श्री रजनीश सैनी जी आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की।

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं  द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसमें छात्रों द्वारा गढवाली डांस, देश प्रेम की  भावना से औत-प्रौत आर्मी डांस तथा रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम के बीच सेवा निवृत सेना के जवानों को सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेट किये गये तथा विद्यालय के काउंसिल मेम्बर के  सदस्य छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों, मुख्य अतिथियों, विद्यालय के निदेशक तथा प्राचार्य जी द्वारा बैच प्रदान किये गये।

उपस्थित सभी लोगों ने छात्रों के कार्यक्रम में किये गये उत्कृष्ट प्रतिभाग की सराहना की तथा विद्यालय के निदशक डॉ आकश कुसुम बछेती, प्राचार्य श्री जाॅन डेविड नंदा ने कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथियों का सहृदय धन्यावाद किया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अध्यापकगणों ने भी प्रतिभाग करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related post

error: Content is protected !!