ICFAI University  और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में भाउवाला में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। – Swastik Mail

ICFAI University  और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में भाउवाला में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

ICFAI University  और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में भाउवाला में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

(छात्रों ने दहेज उत्पीड़न, लैंगिक समानता, विभिन्न सामाजिक कुरीतियों एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 07 नवंबर 2023

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं मा० जिला न्यायाधीश / मा० अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशानुसार आज ICFAI University, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जनपद देहरादून के ग्राम पंचायत / ग्राम संसद रामपुर, भाउवाला, देहरादून में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में हर्ष यादव, सचिव/ वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को मोटर वाहन अधिनियम, साइबर कानून, साइबर फ्राड, नशे की समस्या, नालसा की विभिन्न स्कीमों, विचारण आदि से सम्बन्धित प्रावधानों के सम्बंध में जानकारी दी गई । शिविर में ICFAI University के छात्रों द्वारा दहेज उत्पीड़न, लैंगिक समानता, विभिन्न सामाजिक कुरीतियों एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध, शिक्षा का महत्व, लोक अदालत की भूमिका इत्यादि विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये, साथ ही छात्रों द्वारा भाषण आदि के माध्यम से भी महिलाओं एवं शोषित वर्गों के अधिकारों, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार इत्यादि विषयों के सम्बन्ध में भी आमजन को जागरूक किया गया।

शिविर में बार एसोसिएशन के सचिव राजवीर सिंह बिष्ट, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आर. के. चतुर्वेदी, डा० राम करण सिंह, कुलपति इक्फाई विश्वविद्यालय, तपन चंडोला,विभागाध्यक्ष इक्फाई विश्वविद्यालय द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये गए। जिला प्रोबेशन कार्यालय की टीम द्वारा उपस्थित आमजन स्टाल लगाकर अपने विभाग की योजनओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

इसके अतिरिक्त उक्त शिविर में सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून एस.पी जोशी, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आर. के. चतुर्वेदी, डा० राम करण सिंह, कुलपति इक्फाई विश्वविद्यालय, तपन चंडोला, विभागाध्यक्ष इक्फाई विश्वविद्यालय, सुनील कुमार, अध्यक्ष विधि इकाई, इक्फाई विश्वविद्यालय, देहरादून, बार एसोसिएशन, देहरादून के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सिसोदिया, सह सचिव कपिल अरोरा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के पराविधिक कार्यकर्ता सुनिता सिंह आदि उपस्थित रहें।

शिविर के अन्त में सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का वितरण भी किया गया तथा नुक्कड नाटक. नव्यपीठ एवं भाषण के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किये गये।