राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के सीएमएस सहित 8 चिकित्सकों की सेवा व्यवधान के आदेश, वेतन भी रूका। – Swastik Mail

राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के सीएमएस सहित 8 चिकित्सकों की सेवा व्यवधान के आदेश, वेतन भी रूका।

राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के सीएमएस सहित 8 चिकित्सकों की सेवा व्यवधान के आदेश, वेतन भी रूका।

(आमजनमानस की सेवा एवं सुविधा में कोई व्यवधान क्षम्य नहीः:::: जिलाधिकारी देहरादून)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार,  07 अक्टूबर 2024

जिलाधिकारी सविंन बसंल आमजनमानस से जुड़े विषयों एवं सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं। जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालयएवं सहायक सभांगीय कार्यालय के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं पर खासी नाराजगी जाहिर करते हुए कड़े एक्शन की चेतावनी सम्बन्धितों को जारी की गई थी।

जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं पर सीएमएस सहित 08 चिकित्सकों का वेतन रोका तथ सेवा व्यवधान के आदेश दिए। तथा सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में अव्यवस्थाओं एवं आमजन को व्यथित पाए जाने पर एआरटीओ ऋषिकेश से कड़ा स्पष्टीकरण तबल करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा, वहीं निरीक्षण के दौरान संदिग्ध कार्यशैली पाए जाने पर एक वरिष्ठ सहायक को निलम्बित कर दिया है।

जिलाधिकारी के इस अंदाज में औचक निरीक्षण जारी रहेगे तथा कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की भी।