दून के डीएम सविन बंसल के स्थानांतरण पर सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इनके कार्यकाल को अविस्मरणीय और ऐतिहासिक बताया।
दून के डीएम सविन बंसल के स्थानांतरण पर सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इनके कार्यकाल को अविस्मरणीय और ऐतिहासिक बताया।
(सरदार पटेल की प्रतिमूर्ति बताया)
उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 24 मई 2026
दून के डीएम सविन बंसल के स्थानांतरण पर सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इनके कार्यकाल को अविस्मरणीय और ऐतिहासिक बताते हुए इन्हें सरदार पटेल की प्रतिमूर्ति बताया।संयुक्त नागरिक संगठन के संवाद में डॉक्टर अजीत गैरोला ने इनको ईमानदार अधिकारी बताते हुए भावी अधिकारियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।दून सिटीजन कौंसिल के जगमोहन मेहंदीरता ने इनके द्वारा शराब और भू माफिया के विरुद्ध उठाए गए कदमों की सराहना की। राजीव घनसाली ने कहा ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सजा ट्रांसफर नहीं होना चाहिए बल्कि ऐसे अधिकारियों को प्रोत्साहन देना जीरो टॉलरेंस के अनुरूप होगा।समाज सेवी उमेश्वर सिंह रावत ने कहा विधवा बेसहारा महिलाओं दिव्यांग बच्चों को विलुप्त पड़े सामाजिक फंड्स के माध्यम से आर्थिक सहायता देखकर इन्होंने इनकी जिंदगी को सहारा दिया है। शिक्षाविद महावीर सिंह बिष्ट का कहना था कि बंसल ने हमेशा जनभावनाओं का आदर किया है,जन शिकायतों का तत्काल निराकरण उनकी प्राथमिकता थी।स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के डॉ मुकुल शर्मा ने इन्हें कर्तव्य निष्ठ,ईमानदार बताते हुए उनके स्थानांतरण को दून वासियों के लिए दुखद बताया।सिख वेलफेयर सोसाइटी के जीएस जस्सल ने दिव्यांगों और भिखारियों के पुनर्वास हेतु किए गए कार्यों की सराहना की।डॉ अशालाल ने कहा दून की जनता इनके संवेदनशील व्यवहार और जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति समर्पण को हमेशा याद करेगी।वेस्ट वॉरियर्स के नवीन सडाना के शब्दों में डीएम का जाना आम जनमानस के लिए पीड़ादायक है।इन्होंने इनको समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।समाजसेवी गंगाधर सनवाल ने बंसल को ईमानदार बताते हुए सराहना की।रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की दिनेश भंडारी ने उनके कार्यकाल को जनकेंद्रित संवेदनशील प्रशासन की उपमा दी।संख्या योग्य संस्था के डॉक्टर मुकुल शर्मा का कहना था कि डीएम द्वारा बहुत सी नई सामाजिक योजनाएं क्रियान्वित की गई और प्रशासन निडरता से चलाया। समाजसेवी सुशील सैनी ने उनके ट्रांसफर को भूमाफियाओं और अधिवक्ताओं की दबाव का दुखद परिणाम बताया। राकेश डंगवाल ने कहा दून की जनता के लिए यह भावनात्मक आघात है, इन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्य प्रणाली अपनाई और सुशासन का आभास जनता को कराया,उनके सुधारात्मक कदमों से उत्पन्न छवि को कुछ राजनेता हजम नहीं कर पाए और ट्रांसफर के रूप में सबको देखना पड़ा।समाजसेवी अर्जुन कोहली ने डीएम के कार्यकाल को स्वर्णिम ऐतिहासिक युग बताते हुए उनके द्वारा आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों को प्रशंसनीय बताया, सचिव नियोजन के पद पर उनकी नियुक्ति जनहित में नए आयाम स्थापित करेगी यह भी आशा व्यक्त की।सी व्यू सेवा ट्रस्ट के डॉक्टर महावीर बर्थवाल ने कहा डीएम ने प्रशासनिक सेवाओं की गरिमा को नई पहचान दी है।डॉ टी एन जौहर जियोलॉजिस्ट ने कहा अब रियल एस्टेट बिल्डर्स भू माफिया भी आपराधिक कारनामों से नहीं बच पाएंगे क्योंकि डीएम ने उनके खिलाफ जिला बदर तक कार्रवाई करने का सख्त कदम उठाया है।सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य दिनेश सक्सेना का कहना था कि ये अपने जनहित में किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।समन्वय समिति की नरेश चंद्र कुलाश्री ने आशा व्यक्त की की नए जिलाधिकारी भी जनता की आशाओं पर खरे उतरेंगे।डॉक्टर अतुल गुप्ता ने कहा डी एम अपने कार्यों की वजह से हमेशा जनता के दिलों में बसे रहेंगे।
राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदीप कुकरेती ने कहा कि डीएम ने अपने अधिकारों का समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए इस्तेमाल किया। सचिवालय के सेवानिवृत्ति आधिकारी गिरीश चंद्र भट्ट का कहना था कि डीएम ने हमेशा गरीब लोगों को सहारा देकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। आरटीआई क्लब की रीता सूरी ने कहा कि यह प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं पीड़ित जनता के सच्चे मार्गदर्शक और रक्षक थे उनके आदर्श हमेशा जागरूक लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।सुशील त्यागी ने कहा डीएम बंसल ने अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ सच्चे देशभक्त और समाज सेवी होने का प्रमाण दिया है।