11 जुलाई को हरिपुर-कोटि ईच्छाड़ी मोटर मार्ग पर दुर्घटना के संबंध मेंबीउप जिला मजिस्टेट कालसी को जांच अधिकारी नियुक्त किया। – Swastik Mail

11 जुलाई को हरिपुर-कोटि ईच्छाड़ी मोटर मार्ग पर दुर्घटना के संबंध मेंबीउप जिला मजिस्टेट कालसी को जांच अधिकारी नियुक्त किया।

11 जुलाई को हरिपुर-कोटि ईच्छाड़ी मोटर मार्ग पर दुर्घटना के संबंध मेंबीउप जिला मजिस्टेट कालसी को जांच अधिकारी नियुक्त किया।

( दुर्घटना के संबंध में कोई सूचना देना चाहता है तो वह दिनांक 16 अगस्त 2023 तक दे सकता है)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 08 अगस्त 2023

उप जिला मजिस्ट्रेट कालसी ने अवगत कराया है कि 11 जुलाई 2023 को प्रातः 10ः30 बजे ग्राम हरिपुर-कोटि ईच्छाड़ी मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK16-CA0397  (यूटिलिटी) ग्राम दोउ खत बिसाहल, तहसील कालसी सीमान्तर्गत पहाड से बोल्डर गिरने के कारण उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु एवं 04 व्यक्ति घायल हुए थे। मृतकों का नियमित पुलिस कालसी द्वारा पचायतनामा एवं पोस्टमार्टम हेतु भेजे गये थे एवं घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सी0एस0सी विकासनगर भेजा गया था। जिलाधिकारी द्वारा उक्त वाहन दुर्घटना की मैजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्टेट कालसी को देहरादून जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उप जिला मजिस्टेट कालसी से अवगत कराया है कि  उक्त वाहन दुर्घटना के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति विशेष को किसी प्रकार की जानकारी हो अथवा अन्य किसी भी प्रकार से कोई सूचना देना चाहता है तो वह दिनांक 16 अगस्त 2023 तक उनके कार्यालय उप जिलाधिकारी, कालसी में प्रातः 10ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपने साक्ष्य अथवा बयान प्रस्तुत करा सकता है