राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर अधिकारी अरविंद सिंह हयांकी की पूर्णकालिक हुई नियुक्ति। – Swastik Mail

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर अधिकारी अरविंद सिंह हयांकी की पूर्णकालिक हुई नियुक्ति।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर अधिकारी अरविंद सिंह हयांकी की पूर्णकालिक हुई नियुक्ति।

(उत्तराखंड पेंशनर्स समन्वय समिति ने किया स्वागत)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 16 सितम्बर 2024

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर पूर्णकालिक अधिकारी अरविंद सिंह हयांकी की नियुक्ति का उत्तराखंड पेंशनर्स समन्वय समिति ने किया स्वागत।पेंशनर्स की लम्बित मांगो के पूरा होने का जताया विश्वास।

समिति के सदस्य सचिव सुशील त्यागी ने मुख्यमंत्री मुख्यसचिव को भेजे मांगपत्र मै राज्य की स्वास्थ्य योजना मैं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के क्लेम भुगतान में हो रहे अनावश्यक विलंब का खामियाजा, गंभीर स्थिति में भर्ती पेंशनर्स न उठाना पड़े,इसके लिए प्राधिकरण द्वारा एक आनलाइन पारदर्शी,क्लेम-भुगतान व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है। इन्होंने हाल ही मै इंद्रेशअस्पताल में भर्ती पैशनर प्रधानाचार्य का प्रकरण का उल्लेख किया है जिसमें हार्ट में स्टंट डालने में व्यवधान इसलिए आया क्योंकि अस्पताल का करोड़ो का भुगतान लम्बित था। जिसका तात्कालिक समाधान में अध्यक्ष ने सराहनीय भूमिका का निर्वाह किया।

त्यागी ने लिखा है की पेंशनर्स की ओपीडी मैं कैशलैस चिकित्सा की मांग न्यायोचित ही क्योंकि अधिकांश पेंशनर्स आईपीडी में नही आते हैं। त्यागी ने लिखा है की गोल्डनकार्ड योजना में वो तीस हजार पेंशनर्स जो महीनो से इस योजना मैं दोबारा जुड़ना चाहते हैं,उन्हें अवसर नही दिया जाना,इनके साथ सरासर नाइंसाफी है।जब की योजना पेंशनर्स/कार्मिको के ही पैसों से संचालित है।

शासन सरकार का कोई आर्थिक योगदान इसमें नहीं है। इनको दोबारा विकल्प भरने का मौका दिया जाय। क्योंकि उच्च न्यायालय ने भी इसपर कोई रोक नहीं लगाई है। पत्र के अंत मै प्राधिकरण के स्तर पर गठित समिति में पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधित्व को अभी तक भी शमिल न कर इनकी अनुपस्थिति में लिए गए फैसलों को मात्र खानापूर्ति बताया गया है।आशा व्यक्त की है की अब एक नई व्यवस्था मै पेंशनर्स को राहत मिल सकेगी ।