सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी पहुंच कर मिडिया के सामने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही। – Swastik Mail

सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी पहुंच कर मिडिया के सामने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही।

सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी पहुंच कर मिडिया के सामने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही।

(मुझसे पहले कोई और मंत्री था उसके बाद मुझे बनाया गया मेरे बाद किसी और को बनाया गया ::::: अजय भट्ट)

उत्तराखंड (हल्द्वानी) बुधवार, 12 जून 2024

उत्तराखंड से इस बार मोदी कैबिनेट में अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा को जगह मिली है, इससे पहले पिछली सरकार में नैनीताल लोकसभा से सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री बनाया गया था।

हल्द्वानी पहुंचने पर अजय भट्ट से मीडिया ने जब पूछा कि उन्हें इस बार मंत्री नहीं बनाया गया तो अजय भट्ट ने बताया कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और सिपाही को जिस भी मोर्चे पर भेजा जाता है उसे वह करना होता है। उन्होंने कहा कि मुझसे पहले कोई और मंत्री था उसके बाद मुझे बनाया गया मेरे बाद किसी और को बनाया गया यह तो हमारी पार्टी की रीति नीति है अब मैं सांसद बनकर दिन-रात जनता की सेवा कर रहा हूं और यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।