इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।

 इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।
Spread the love

इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।

(मंदाकिनी हाउस की टीम को 2-1 के सेट से पराजित)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 04 नवंबर 2025

इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मैच में मोनाल हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए मंदाकिनी हाउस की टीम को 2-1 के सेट से पराजित करते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेले जा रहे टूर्नामेंट में मोनाल हाउस एवं मंदाकिनी हाउस की टीम के बीच फाइनल खेला गया। मैच के शुरूआती दौर से ही दोनों ओर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का परिचय देते हुए अपनी टीम के लिए अंक जुटाने शुरू किए।

मैच के अंतिम समय में मोनाल सदन की टीम के खिलाड़ियों ने 2-1 सेट से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के मैन ऑफ द मैच अमित नेगी और मैन ऑफ द टूर्नामेंट शौर्य भट्ट रहे।

इस अवसर पर विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर टूर्नामेंट में स्कूल के चारों हाउस की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, सारिका जैन सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!