महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल पता लगवाया लापता का पता। – Swastik Mail

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल पता लगवाया लापता का पता।

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल पता लगवाया लापता का पता।

(पुलिस के सहयोग से मसूरी सरकुंडा देवी के निकट पाया)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 25 अक्टूबर 2023

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के पास चमन विहार माजरा निवासी एक परिवार मिलने आया परिवार के द्वारा अध्यक्ष जी को बताया जाता है कि उनका 18 वर्षीय पुत्र घर पर अपना एक सुसाइड नोट लिखकर घर से कहीं चला गया है।सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह जी से फोन पर वार्तालाप कर इस विषय की जानकारी उनको दी।

अध्यक्ष जी के अनुरोध पर एसएसपी के द्वारा विषय की गंभीरता को समझते हुए, जिले की पुलिस को अलर्ट कर छानबीन शुरू की गईकुछ ही घंटे बाद पता चलता है कि वह 18 वर्षीय बालक मसूरी सरकुंडा देवी के निकट पाया जाता है। पुलिस के द्वारा नवयुवक परिवार को सौंप दिया जाता है।महानगर अध्यक्ष जी के द्वारा जब परिवार को बताया जाता है कि उनका 18 वर्षीय युवक पुलिस को मिल गया है तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाती है।

इस पर परिवार महानगर अध्यक्ष एवं पुलिस प्रशासन को दिल की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञपित करते हैं ।साथ ही महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी एसएसपी एवं पुलिस प्रशासन का सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया।