उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 

 उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 
Spread the love

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 12 अगस्त 2021

राज्य आंदोलनकारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात की।  8 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया था। इस क्रम में सोमवार को राज्य की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात हुई।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों को 10% आरक्षण पर अध्यादेश जारी करने की मांग उठाई। जिस पर मुख्यमंत्री ने गृह सचिव आनंद वर्धन से वार्ता के लिए कहा।

समान पेंशन बढ़ोतरी, दोबारा चिह्नीकरण करने, भू कानून लोकायुक्त, समूह ग भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक करने के साथ परिसीमन आदि की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने  विचार करने का भरोसा दिया।

Related post

error: Content is protected !!