उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 12 अगस्त 2021
राज्य आंदोलनकारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 8 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया था। इस क्रम में सोमवार को राज्य की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात हुई।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों को 10% आरक्षण पर अध्यादेश जारी करने की मांग उठाई। जिस पर मुख्यमंत्री ने गृह सचिव आनंद वर्धन से वार्ता के लिए कहा।
समान पेंशन बढ़ोतरी, दोबारा चिह्नीकरण करने, भू कानून लोकायुक्त, समूह ग भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक करने के साथ परिसीमन आदि की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने विचार करने का भरोसा दिया।