Breaking News
ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया।राम मंदिर के शुभारंभ और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अतिथियों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023″ को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।राजकीय पॉलीटेक्निक तथा एक सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थाओं के छात्र/छात्राओं के मध्य आयोजित होने वाली षष्ठम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ  सुबोध उनियाल जी ने किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि। 

कटक के बारबाटी स्टेडियम में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुरुष हॉकी विश्वकप प्रतियोगिता 2023 का आगाज।

 कटक के बारबाटी स्टेडियम में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुरुष हॉकी विश्वकप प्रतियोगिता 2023 का आगाज।
Spread the love

कटक के बारबाटी स्टेडियम में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुरुष हॉकी विश्वकप प्रतियोगिता 2023 का आगाज।

(पीएम मोदी ने दी बधाई)

ओडिशा (कटक) वीरवार, 12 जनवरी 2023

कटक के बारबाटी स्टेडियम में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुरुष हॉकी विश्वकप प्रतियोगिता 2023 का आगाज हो गया है। FIH हॉकी विश्व कप 2023 ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के पिछले संस्करण का बेल्जियम डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने पेनल्टी शूटआउट के जरिए फाइनल में नीदरलैंड को 3-2 से हराकर 2018 विश्व कप जीता था। 2023 विश्व कप 1971 में अपनी स्थापना के बाद से पुरुषों के टूर्नामेंट के 50 साल पूरे होने का भी जश्न मना रहा है।

पुरुषों का हॉकी विश्व कप-2023 का आगाज बुधवार शाम कटक के खूबसूरत बाराबती स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक समारोह के साथ हुआ। देश-विदेश से आए हजारों हॉकी के प्रशंसकों से भरे स्टेडियम में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। समारोह की शुरुआत राज्य की एक जनजातीय नृत्य कला के साथ हुई जो कम से कम छह स्थानीय नृत्य रूपों का एक संयोजन था। समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने सभी 16 प्रतिभागी टीमों के सदस्यों के स्वागत के लिए मौजूद रहे।

भारत में खेले जा रहे हॉकी विश्व कप के 15वां संस्करण में शामिल सभी टीमों को पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “जैसा कि ओडिशा में 2023 हॉकी विश्व कप शुरू हो रहा है, सभी भाग लेने वाली टीमों को मेरी शुभकामनाएं। यह टूर्नामेंट खेल भावना को और मजबूत करे और हॉकी के खूबसूरत खेल को और लोकप्रिय बनाए। भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर गर्व है।” उल्लेखनीय है कि 2023 एफआईएच हॉकी विश्व कप ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच खेला जा रहा है।

टूर्नामेंट के 15वें संस्करण में 16 देश हिस्सा ले रहे हैं। भाग लेने वाली 16 टीमों को चार-चार टीमों के चार पूलों में बांटा गया है। टूर्नामेंट में खेले जा रहे कुल 44 मैच दो स्थानों भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में 13 जनवरी से 29 जनवरी तक खेले जाएंगे। इनमें राउरकेला में 20 मैच होंगे जबकि फाइनल समेत 24 मैच भुवनेश्वर में खेले जाएंगे। 29 जनवरी को भुवनेश्वर में टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल जाएगा। अपने पूल में शीर्ष पर रहने वाली टीम को क्वार्टरफाइनल में सीधे प्रवेश मिलेगा।

चार दशकों में पहली बार, भारत टोक्यो में 2021 की कांस्य जीत के बाद ओलंपिक पदक विजेता के रूप में विश्व कप की ओर बढ़ रहा है। 1971 में कांस्य पदक, 1973 में एक रजत और 1975 में एक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम इस बार मजबूत दावेदारी पेश करेगी। लगभग 48 साल पहले विश्व कप में अपना आखिरी पोडियम स्थान हासिल किया था। इस बार भारतीय टीम का नेतृत्व दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग-फ्लिक खिलाड़ियों में से एक हरमनप्रीत सिंह कर रहे हैं। वहीं पीआर श्रीजेश और मनप्रीत सिंह जैसे दिग्गज और पूर्व कप्तान युवा प्रतिभाओं से भरी टीम का मार्गदर्शन में भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 1975 में कुआलालंपुर, मलेशिया में फाइनल में पाकिस्तान पर 2-1 से जीत के साथ ट्रॉफी जीती थी।

2023 पुरुष हॉकी विश्व कप चौथा अवसर होगा जब भारत प्रमुख FIH टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। मुंबई 1982, दिल्ली 2010 और ओडिशा 2018 आखिरी तीन बार भारत ने इस आयोजन की मेजबानी की थी। यह किसी भी देश द्वारा सबसे अधिक मेजबानी का रिकॉर्ड है। यह पहली बार है कि पुरुषों का हॉकी विश्व कप दो शहरों में आयोजित किया जा रहा है – ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला। इस आयोजन के साथ ही भारत लगातार दो बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने वाला पहला देश बन गया है।

Related post

error: Content is protected !!