युवा सेना राज्य प्रमुख उत्तराखंड श्री सागर रघुवंशी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से भेंट। - Swastik Mail
Breaking News

युवा सेना राज्य प्रमुख उत्तराखंड श्री सागर रघुवंशी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से भेंट।

 युवा सेना राज्य प्रमुख उत्तराखंड श्री सागर रघुवंशी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से भेंट।
Spread the love

युवा सेना राज्य प्रमुख उत्तराखंड श्री सागर रघुवंशी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से भेंट।

(प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर ज्ञापन सौंपा)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 24 मार्च 2026

आज युवा सेना राज्य प्रमुख उत्तराखंड श्री सागर रघुवंशी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से भेंट कर उन्हें मंत्री बनने की हार्दिक बधाई दी गई तथा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान सागर रघुवंशी जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश की आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि उन्हें निजी अस्पतालों में महंगे इलाज पर निर्भर न रहना पड़े और आर्थिक बोझ से राहत मिल सके। ज्ञापन में विशेष रूप से आईसीयू बेड की कमी को शीघ्र दूर करने की मांग उठाई गई, साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर उनका मनोबल बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त गायनी विभाग में भर्ती और डिस्चार्ज से संबंधित समस्याओं को सुधारने तथा मरीजों को सुगम और व्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई। वहीं यूरोलॉजी विभाग को आधुनिक तकनीकों और संसाधनों से सशक्त करने का भी सुझाव दिया गया, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

इस दौरान और महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट एवं महानगर उपप्रमुख सुमित चौधरी जी ने मंत्री जी को महत्वपूर्ण सुझाव दिए जैसे डॉक्टरों की कमी और वो हॉस्पिटल में टैक्नीशियन ,कंप्यूटर ऑपरेटर , सफ़ाई कर्मचारियों की कमी एवं OPD में लंबी-लंबी लाइन होने के कारण इलाज में देरी होना ।

इस अवसर पर शिवम् गुप्ता विशाल पाल आयुष पंडित मनोज रावत अरविंद शिवा आदि युवा सैनिक मौजूद रहे।

Related post

error: Content is protected !!