लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तराखंड ने गिरधारी लाल साहू को उनके वचनों के लिए बिहार की जनता से माफी मांगने को कहां।  – Swastik Mail

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तराखंड ने गिरधारी लाल साहू को उनके वचनों के लिए बिहार की जनता से माफी मांगने को कहां। 

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तराखंड ने गिरधारी लाल साहू को उनके वचनों के लिए बिहार की जनता से माफी मांगने को कहां। 

(गिरधारी लाल साहू को बिहार के महिलाओं से भी माफी मांगनी होगी.. लोजपा (आर) )

 उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 03 जनवरी 2026

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास आज देहरादून स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया एवं उन्होंने गिरधारी लाल साहू के बयानों का कड़ा विरोध किया है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि हमारी पार्टी का जन्म बिहार में ही हुआ है एवं हम भारत देश के किसी भी महिलाओं के खिलाफ इस तरह के व्यवहार एवं वचन को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उत्तराखंड में गिरधारी लाल साहू महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति हैं और उन्हें अपनी नहीं तो कम से कम अपनी पत्नी रेखा आर्या का तो सम्मान करना चाहिए। सार्वजनिक रूप से किसी भी प्रदेश की महिलाओं के लिए इस तरह के शब्द बर्दाश्त नहीं किया जा सकते हैं। किसी क्षेत्र विशेष बयानों से गिरधारी लाल साहू के मनोस्थिति का पता चलता है कि वह अन्य प्रदेश के मां एवं बहनों के बारे में क्या सोचते हैं?

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता है कि इस तरह के एसिस्ट व्यवहार के लिए पार्टी कड़ी से कड़ी करवाई करें एवं ऐसे बयानबाज को सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल न होने दिया जाए। हमारी पार्टी इस घटना के विरोध में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन करेगी जिसमें रुड़की, हल्द्वानी, देहरादून, काशीपुर एवं किच्छा शामिल है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि गिरधारी लाल साहू को बिहार की माताएं एवं बहनों से माफी मांगनी होगी।