झारखंड की एक्ट्रेस रिया कुमारी की गोली मारकर हत्या। – Swastik Mail

झारखंड की एक्ट्रेस रिया कुमारी की गोली मारकर हत्या।

झारखंड की एक्ट्रेस रिया कुमारी की गोली मारकर हत्या।

(लूटपाट रोकने पर बदमाशों ने चलाई गोली)

वीरवार, 29 दिसंबर 2022

झारखंड की एक्ट्रेस रिया कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिया अपने पति प्रकाश कुमार संग गाड़ी से ट्रैवल कर रही थीं तभी कुछ बदमाश उनके पति को लूटने लगे। एक्ट्रेस के पति से लूटपाट करने की कोशिश की बदमाशों को रोकने के लिए रिया बीच में आईं, तभी अपराधियों ने उनपर गोली चला दी।

रिया कुमारी झारखंड के एक लोकल सीरियल ‘वह चलचित्र’ की एक्ट्रेस थीं।वे पॉपुलर यूट्यूबर भी थीं।

रिया कुमारी के पति प्रकाश कुमार फिल्म डायरेक्टर हैं। उन्होंने कई शॉर्ट और ऐड फिल्मों को बनाया है।वे माइंस का कारोबार भी करते हैं। इस घटना पर हावड़ा ग्रामीण की पुलिस स्वाति ने कहा- हम लोग अलग से वेरिफिकेशन कर रहे हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। प्रकाश को लेकर जहां घटना घटी वहां पर जाकर री-कंस्ट्रक्शन करने की कोशिश करेंगे।