आईपीएस अजय सिंह को मिला देहरादून एसएसपी कार्यभार। – Swastik Mail

आईपीएस अजय सिंह को मिला देहरादून एसएसपी कार्यभार।

आईपीएस अजय सिंह को मिला देहरादून एसएसपी कार्यभार।

(राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े गैंग और माफिया को बेनकाब किया था)

उत्तराखंड (देहरादून);वीरवार, 14 सितंबर 2023

एसएसपी अजय सिंह की कार्यशैली को जानने वाले उम्मीद जता रहे हैं कि उनकी धमक और शार्प एक्शन एक बार फिर देहरादून के लोगों के भरोसे पर खरी उतरेगी। देहरादून में एसपी सिटी और साइबर / एसटीएफ चीफ जैसे अहम जिम्मेदारियां को निभाते हुए आईपीएस अजय सिंह ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े गैंग और माफिया को बेनकाब किया था इसलिए कहा जा रहा है कि हरिद्वार से देहरादून लौटने पर उन माफियाओं और सामाजिक तत्वों की शामत आना तय है जो प्रदेश की शांति सुरक्षा और कानून को ठेंगा दिखाते हैं।

इसके पहले हरिद्वार में अपनी टीम के साथ आईपीएस अजय सिंह ने जिस तेजी के साथ क्राइम कंट्रोल कर आपराधिक मामलों का खुलासा करने , ड्रग्स माफिया और खनन माफिया पर शिकंजा कसने में शानदार कामयाबी हासिल की थी।