लोकसभा चुनाव और होली पर्व के दृष्टिगत नगर कोतवाली पुलिस ने एसएसबी के साथ सत्यापन अभियान चलाया। – Swastik Mail

लोकसभा चुनाव और होली पर्व के दृष्टिगत नगर कोतवाली पुलिस ने एसएसबी के साथ सत्यापन अभियान चलाया।

लोकसभा चुनाव और होली पर्व के दृष्टिगत नगर कोतवाली पुलिस ने एसएसबी के साथ सत्यापन अभियान चलाया।

(सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों के काटे चालान)

उत्तराखंड (हरिद्वार) वीरवार, 14 मार्च 2024

आगामी लोकसभा चुनाव और होली पर्व के दृष्टिगत नगर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के साथ सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 25 मकान मालिकों पर ढाई लाख रूपए के कोर्ट चालान की कार्रवाई की गयी।

अभियान में एसएसबी के 50 अधिकारी और जवानों के अलावा एसआई विक्रम सिंह, एसआई नरेंद्र सिंह रावत, एसआई संजीत कण्डारी, अपर उपनिरीक्षक अरविन्द, अपर उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल मन्विन्दर, कुशपाल, हरवीर, संदीप रावत शामिल रहे।