Breaking News

उधमसिंह नगर जिले में  कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी,5 लोगों की मौत।

 उधमसिंह नगर जिले में  कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी,5 लोगों की मौत।
Spread the love

उधमसिंह नगर जिले में  कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी,5 लोगों की मौत।

(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया)

 उत्तराखंड (उधम सिंह नगर) शुक्रवार, 26 मई 2023

उधमसिंह नगर जिले में  देर रात खटीमा के लोहिया हेड पावर चैनल के पास एक कार शारदा नहर में गिरी गिर गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं।

पावर हाउस कॉलोनी लोहियाहेड निवासी 38 वर्षीय द्रोपती उर्फ दुर्गा पत्नी स्वर्गीय विजेंद्र अपनी पुत्री 12 वर्षीय ज्योति एवं इनोवा कार चालक नगरा तराई निवासी 40 वर्षीय मोहन सिंह धामी पुत्र बहादुर सिंह धामी के साथ इनोवा कार में सवार होकर गुरुवार की शाम को अपने भाई अंजनिया बुढ़ाबाग निवासी मोहनचंद के घर गई थी। देर रात को अपने भाई के पुत्र 5 वर्षीय सोनू एवं 7 वर्षीय पुत्री दीपिका को लेकर वापस लोहियाहेड अपने घर लौट रहे थे।

पावर हाउस जाली के पास कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गई। इस बीच जब वह घर नहीं पहुंचे, तो उनके भाई मोहनचंद को इसकी चिंता हुई। जिसके बाद उनकी ढूंढ खोज शुरू की गई। तो पता चला इनोवा कार शारदा नहर में गिरी हुई है। इस पर मोहनचंद ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर गोताखोरों के माध्यम से कार से सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला। सभी को खटीमा के नागरिक चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। सीएम ने कहा कि, खटीमा में दुखद सड़क हादसे की में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मृत्यु का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related post

error: Content is protected !!