कंडोली क्षेत्र में आयोजित जन सभा में सरकार पर क्षेत्र वासियों ने आक्रोश जताया। - Swastik Mail
Breaking News

कंडोली क्षेत्र में आयोजित जन सभा में सरकार पर क्षेत्र वासियों ने आक्रोश जताया।

 कंडोली क्षेत्र में आयोजित जन सभा में सरकार पर क्षेत्र वासियों ने आक्रोश जताया।
Spread the love

कंडोली क्षेत्र में आयोजित जन सभा में सरकार पर क्षेत्र वासियों ने आक्रोश जताया।

(इस बार हमें हक़ चाहिए, मलिन बस्ती के लोगों ने आवाज़ उठाया)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 26 मई 2026

आज देहरादून के कंडोली क्षेत्र में आयोजित जन सभा में सरकार पर आक्रोश जताते हुए स्थानीय लोगों ने 2016 के अधिनियम के अनुसार बस्तीवासियों के लिए हक, विनाशकारी एलिवेटेड रोड के खिलाफ एवं मजदूरों का पंजीकरण एवं अधिकार के लिए आंदोलन करने का संकल्प लिया। लोगों ने निर्णय लिया कि आगामी 30 तारीख को दून समग्र विकास अभियान के बैनर तले होने वाला जुलूस में शामिल होंगे। सभा में बीते दस साल से सरकार का नाकामी पर सवाल उठाते हुए वक्ताओं ने कहा कि अब एलिवेटेड रोड बना कर, शहर और बस्तियों को खतरा में डालना विकास नहीं होता। गैस की किल्लत और बढ़ती हुई महंगाई से मजदूरों पर हो रही समस्या की बात को भी उठाते हुए लोगों ने सवाल उठाया कि निर्माण मजदूर बोर्ड एवं प्रशासन की और से कोई भी कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा है? इन बिंदुओं पर आगे आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया। 

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल, जमुना देवी, कुसुम देवी इत्यादि शामिल रहे।

Related post

error: Content is protected !!