अधोईवाला क्षेत्र में आयोजित जन सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना और सरकार की और से उठाए जा रहे कदमों पर गंभीर सवाल उठाए। - Swastik Mail
Breaking News
युवा सेना राज्य प्रमुख उत्तराखंड श्री सागर रघुवंशी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से भेंट।अधोईवाला क्षेत्र में आयोजित जन सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना और सरकार की और से उठाए जा रहे कदमों पर गंभीर सवाल उठाए।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग का किया लोकार्पण।स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के चैप्टर की ओर से डीआईटी यूनिवर्सिटी, मक्कावाला में कैरियर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया।

अधोईवाला क्षेत्र में आयोजित जन सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना और सरकार की और से उठाए जा रहे कदमों पर गंभीर सवाल उठाए।

 अधोईवाला क्षेत्र में आयोजित जन सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना और सरकार की और से उठाए जा रहे कदमों पर गंभीर सवाल उठाए।
Spread the love

अधोईवाला क्षेत्र में आयोजित जन सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना और सरकार की और से उठाए जा रहे कदमों पर गंभीर सवाल उठाए।

(एलिवेटेड रोड विनाशकारी, जन विरोधी)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 24 मार्च 2026

आज देहरादून के विजयनगर अधोईवाला क्षेत्र में आयोजित जन सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना और सरकार की और से उठाए जा रहे कदमों पर गंभीर सवाल उठाए गए। जब 2023 से ले कर आज तक लगातार मजदूर संगठन, जन संगठन, विपक्षी दल एवं महिला संगठन लगातार इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, और जब जनता ने हर मौके पर लिखित रूप या जन सुनवाई द्वारा अपनी चिंताएं को दर्ज की हैं, तो अब कानून की धज्जियां उड़ा कर इस विनाशकारी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाया जा रहा है?  जब क़ानूनी प्रक्रिया में प्रभावित क्षेत्रों के लिए पुनर्वास एवं पर्यावरण को ले कर  पहले से ही योजना सार्वजनिक होना चाहिए था, इन सब बातों पर कोई भी बात न कर सरकार कैसे कह सकती है कि यह परियोजना जनहित में है? जब 15 सितंबर को रिस्पना नदी में बाढ़ आई थी, तब इसी अधोईवाला क्षेत्र में कही लोगों के घरों में नुकसान हुआ था। अगर यह रोड होती, तो सैकड़ों घर शायद बह जाते और अनेक लोगों की जान चली जाती।  इसलिए यह परियोजना रद्द होना चाहिए। दून समग्र विकास अभियान की और से आए सुझाव यानी बसों को बढ़ाने पर, महिलाओं के लिए बस टिकट को मुफ्त करने पर, शहरों में रोजगार गारंटी चलाने पर और शहर में सिग्नल एवं चौकों को सुधारने पर जनता ने भी समर्थन किया।  सभा की अंत में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि आंदोलन को जारी रखा जायेगा। 

जन सभा में स्थानीय लोगों के साथ चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल, राजेंद्र शाह, अशोक, लक्ष्मी, रश्मि, राजो, और अन्य लोग शामिल रहे।

Related post

error: Content is protected !!