हल्द्वानी में युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। - Swastik Mail
Breaking News
उत्तराखंड से राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी ने दिल्ली में राष्ट्रीय बैठक में लिया भाग।स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर देहरादून में एमबीबीएस इंटर्न्स का शांतिपूर्ण प्रदर्शन।मा0 मुख्यमंत्री के विजन को धारः नशामुक्त उत्तराखंड के लिए जिला प्रशासन सख्त।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में ‘यशोदा एआई एवं महिला’ राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित कि।

हल्द्वानी में युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला।

 हल्द्वानी में युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला।
Spread the love

हल्द्वानी में युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला।

(शराब अधिक पीने से मौत होना प्रतीत हो रहा है)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 20 जुलाई 2023

शहर की नीलकंठ कॉलोनी में एक युवक का शव उसके ही घर में मिलने से हडकंप मच गया। युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची टीपी नगर चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में तीन दिन पहले मौत की आशंका जताई जा रही है।

टीपीनगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि ग्राम प्रधान ललित मोहन नेगी ने  सूचना दी कि उनके क्षेत्र में एक घर खुला हुआ है। घर के बाथरूम में एक लाश पड़ी है, जिससे काफी बदबू आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस को घर में कोई नहीं मिला। शव की पहचान 36 वर्षीय हरीश पंत के रूप में हुई। कमरे में दो बीयर और एक पव्वा मिला।

मृतक के दो भाई हैं। माता-पिता की मौत हो चुकी है। एक भाई चंद्र प्रकाश पंत बीते बुधवार को काम से दिल्ली गया था। वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

पुलिस के मुताबिक, हरीश पंत बाथरूम में मृत मिला है कमरे से दो बियर और एक शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया शराब अधिक पीने से मौत होना प्रतीत हो रही है पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव भाई को सौंप दिया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है चौकी प्रभारी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Related post

error: Content is protected !!