चमोली जनपद में कपड़े लेने दुकान में आए स्थानीय युवकों के साथ दुकानदार की कहासुनी। – Swastik Mail

चमोली जनपद में कपड़े लेने दुकान में आए स्थानीय युवकों के साथ दुकानदार की कहासुनी।

चमोली जनपद में कपड़े लेने दुकान में आए स्थानीय युवकों के साथ दुकानदार की कहासुनी।

(दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर किए)

उत्तराखंड (चमोली) शनिवार, 16 सितंबर 2023

कपड़े लेने दुकान में आए स्थानीय युवकों के साथ हुई कहासुनी में दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंके। बदरीनाथ थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार विनीत को पूछताछ के लिए बुलाया है।

दुकान में गए स्थानीय युवाओं की तहरीर पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में शीघ्र की मांग को लेकर बदरीनाथ के स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने थाना परिसर में प्रदर्शन कर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। धाम में दुकानें भी बंद करवाई गई हैं।

यहां उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दुकानदार विनीत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा में फायर झोंके। पिस्टल को सीज कर इसके लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी दुकानदार ने भी स्थानीय युवाओं पर छेड़खानी का आरोप लगाकर आत्मरक्षा में हवाई फायर करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।