चक्कूवाला वार्ड 17 में पेयजल विभाग के अंतर्गत आने वाले सीवर विभाग ने नए चैंबर सीवर का बिछाने में की खानापूर्ति।
चक्कूवाला वार्ड 17 में पेयजल विभाग के अंतर्गत आने वाले सीवर विभाग ने नए चैंबर सीवर का बिछाने में की खानापूर्ति।
(लगते ही सीवर चैंबर हुआ धराशाही, वहीं दुर्घटना का बड़ा अंदेशा)
उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार , 20 अप्रैल 2026
चक्कूवाला वार्ड 17 जो कि देहरादून के मध्य स्थित है जो कि स्मार्ट सिटी के रूप में जिसके स्वरूप को राज्य सरकार जहां खूबसूरत सुंदर आकर्षक बनाने में लगी हैं वहीं देहरादून के चक्कूवाला वार्ड 17 में पेयजल विभाग के अंतर्गत आने वाले सीवर विभाग ने नए चैंबर बिछाने में रस्म अदायगी की हैं और ये महज खानापूर्ति की गई बिना ईंटों के सीवर चैंबर को स्थापित किया गया ये तस्वीर चक्कूवाला में स्माइल मेडिकल शॉप के बाहर की है इस रस्म अदायगी चैंबर के कारण न केवल भू धंसाव हो गया हैं और दुर्घटना का भी अंदेशा बढ़ गया है।
समाज सेवी व मानवाधिकार कार्यकर्ता चंद्र मोहन अरोड़ा ने तत्काल इस चैंबर को सही करने की मांग की वहीं लापरवाही पूर्ण कार्य करने वालों पर कार्यवाही की मांग की।