बागेश्वर में एसओजी और थाना कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने फ्रांस कि महिला को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। – Swastik Mail

बागेश्वर में एसओजी और थाना कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने फ्रांस कि महिला को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया।

बागेश्वर में एसओजी और थाना कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने फ्रांस कि महिला को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया।

(भारत का वीजा लेकर उत्तराखंड में नशा तस्करी )

उत्तराखंड (बागेश्वर) रविवार, 20फरवरी 2022

बागेश्वर में एसओजी और थाना कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है जो कि नशा तस्करी कर रही थी। पुलिस ने विदेशी महिला के पास से 1.040 किलोग्राम अवैध चरस बरामद किया है।

बागेश्वर एसपी ने युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने और अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी-बिक्री करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों एवं प्रभारी एसओजी बागेश्वर को आवश्यक निर्देश निर्गत किये हैं।

इसी के मद्देनजर आज थाना कपकोट पुलिस और एसओजी टीम, क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग और सुरागरसी/पतारसी के दौरान खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध महिला निवासी- फ्रांस, हाल निवासी – हरी सिंह का मकान, कालीमठ, कसार देवी, अल्मोड़ा से पूछताछ की। चेकिंग करने पर महिला के पास से 1.040 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई।।पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।