पति ने पुलिस के सिपाही को पत्नी संग रंगरंलिया मनाते हुए पकड़ा। – Swastik Mail

पति ने पुलिस के सिपाही को पत्नी संग रंगरंलिया मनाते हुए पकड़ा।

पति ने पुलिस के सिपाही को पत्नी संग रंगरंलिया मनाते हुए पकड़ा।

(दरवाजा न खोलने पर बाहर से ताला लगा पुलिस चौकी पहुंचा)

उत्तराखंड (हल्द्वानी) वीरवार, 17 अगस्त 2023

पति ने पुलिस के सिपाही को पत्नी संग रंगरंलिया मनाते हुए पकड़ा।जिसके बाद पति ने हंगामा कर दिया। जब पत्नी ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो पति ताला लगाकर चौकी पहुंच गया। इसी बीच महिला ने किसी परिचित से ताला तुड़वाकर सिपाही को घर से बाहर कर दिया।

महिला एक अस्पताल में तैनात है जबकि पुलिस का सिपाही हल्द्वानी के एक थाने में तैनात है। पति ने चौकी में जमकर हंगामा काटा और पत्नी व सिपाही पर कार्रवाई की मांग की।

नैनीताल निवासी एक युवक शहर में फल का ठेला लगाता है। उसकी पत्नी शहर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में नौकरी करती है। उसका परिवार मेडिकल कॉलेज के पास रहता है।

ऐसे में वह घर पर डिब्बे लेने पहुंचा, बच्चे सुबह ही स्कूल जा चुके थे। जब वह घर पहुंचा तो घर के दरवाजे बंद थे। उसकी पत्नी घर के अंदर एक सिपाही के साथ आपत्तिजनक हरकत करती दिखी। जिसके बाद उसने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

पति का पारा हाई हुआ तो उसने पड़ोसी से ताला मांगा और दोनों को घर में बंद कर दिया। इसके बाद गुस्से में लाल हुआ पति पुलिस से शिकायत करने के लिए चौकी पहुंचा। चौकी से वह पुलिस को लेकर घर पहुंचा तो पत्नी व सिपाही घर के बाहर खड़े थे। इसके बाद सभी चौकी पहुंचे।