हुकम सिंह कुंवर जी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया। - Swastik Mail
Breaking News

हुकम सिंह कुंवर जी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया।

 हुकम सिंह कुंवर जी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया।
Spread the love

हुकम सिंह कुंवर जी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया।

(अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने शहीद स्मारक पहुंच कर सर्वप्रथम शहीदों के चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 09 जून 2026

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा सरकार द्वारा नई जिम्मेदारी के रूप में हुकम सिंह कुंवर जी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष मनोनीत होने के पश्चात देहरादून शहीद स्मारक पर उनका स्वागत किया। सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने शहीद स्मारक पहुंच कर सर्वप्रथम शहीदों के चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और आंदोलनकारी मंच के स्वागत अभिवादन का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं सलाहकार केशव उनियाल द्वारा परिषद के अध्यक्ष का शाल ओढ़ाकर उनका माल्यार्पण किया और उनसे राज्य आंदोलनकारियों की सभी छूटे हुये आंदोलनकारियों कों उनकी पहचान कराने हेतु शिथिलता प्रदान कराएंगे और चयनित युवाओं कों जल्द राजकीय सेवा की पहल व अन्य लम्बित मांगों कों माननीय मुख्यमन्त्री से वार्ता कर शीघ्र निस्तारण की अपील की।

सलाहकार पृथ्वी सिंह नेगी के साथ राधा तिवारी व गणेश डंगवाल ने नये अध्यक्ष हुकम सिंह का माल्यार्पण किया और उनसे अपेक्षा की कि वह जल्द सभी चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों कों 10% क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिलाने के साथ ही उम्र की सीमा पूर्व की भांति 50 वर्ष करने की पहल करेंगे।

आज स्वागत मुलाकात में मुख्यतः केशव उनियाल , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , अधिवक्ता पृथ्वी सिंह नेगी , हरी सिंह मेहर , पूरण सिंह लिंगवाल , राजेश्वरी परमार , राधा तिवारी , चन्द्र किरण राणा , मोहन खत्री , पूरण सिंह लिंगवाल , मनोज नौटियाल , मोहन सिंह रावत , यशोदा रावत , राधा तिवारी , राजेश्वरी नेगी , विनोद असवाल , पुष्पा रावत , सावित्री पंवार , सुशील विरमानी , सुशील चमोली , सुधीर नारायण शर्मा , पुष्पा नेगी , दुर्गा ध्यानी , विवेक बलोदी , माहेश्वरी कंडारी , संगीता रावत , मोहन खत्री , विनोद असवाल , क्रांति अभिषेक , प्रभात डण्डरियाल , उमेश रावत , साबी नेगी , सुलोचना नोडियाल , सुमति पडियार , दुर्गा बहादुर , सुभागा फर्शवाण , गीता नेगी , देवेश्वरी गुसांई , सुलोचना मेंदौला , आशा नौटियाल , आशा डंगवाल , आदि मौजूद रहें।

Related post

error: Content is protected !!