हरियाणा सरकार ने पत्रकारों को ‌दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में की बढ़ोतरी। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

हरियाणा सरकार ने पत्रकारों को ‌दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में की बढ़ोतरी।

 हरियाणा सरकार ने पत्रकारों को ‌दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में की बढ़ोतरी।
Spread the love

हरियाणा सरकार ने पत्रकारों को ‌दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में की बढ़ोतरी।

(मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को दी मंजूरी)

हरियाणा (चंडीगढ़) मंगलवार,11 अप्रैल 2023

हरियाणा सरकार ने पत्रकारों के हित में एक ओर निर्णय लेते हुए पत्रकार पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को मिलने वाली पेंशन राशि में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस आशय के प्रस्ताव को आज मंजूरी प्रदान कर दी है।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि पेंशन राशि में सालाना वृद्धि के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब केंद्र सरकार द्वारा तय मानदंडों के अनुसार डीए में की जाने वाली वृद्धि के अनुपात में पत्रकारों की पेंशन रा‌शि में वृद्धि की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर 2017 को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पत्रकार पेंशन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को मासिक पेंशन दी जा रही है। इस योजना के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार पत्रकारों को 20 साल का अनुभव तथा 5 साल की अवधि के लिए हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा एक मीडिया मैत्री राज्य है और मुख्यमंत्री पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर नई योजनाएं लागू कर रहे हैं। पत्रकारों को पेंशन प्रदान करने की काफी लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी, जिसे वर्तमान राज्य सरकार ने पूरा किया। इसके अलावा, पत्रकारों के लिए बीमा योजना, हरियाणा परिवहन बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के साथ-साथ हर जिले में मीडिया केंद्र भी स्थापित किये हैं, ताकि मीडियाकर्मी बिना किसी असुविधा के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

Related post

error: Content is protected !!