हरिद्वार पुलिस ने 12 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। - Swastik Mail
Breaking News

हरिद्वार पुलिस ने 12 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

 हरिद्वार पुलिस ने 12 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
Spread the love

हरिद्वार पुलिस ने 12 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

(बिना नंबर की मोटर साईकिल पर घूम रहा था)

उत्तराखंड (हरिद्वार) मंगलवार,30 जुलाई 2024

थाना सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में रात्रि चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने नेहरू कालोनी से लेबर चौक जाने वाले मोड़ के पास बिना नंबर की मोटर साईकिल पर सवार संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

उसने अपना नाम सागर उर्फ अर्जुन कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मुंडीखेड़ी रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी गोवर्धनपुर खानपुर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकद्मा दर्ज करने के साथ बाइक को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम में एसआई संदीप चौहान, हेडकांस्टेबल सुनील सैनी व कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल रहे।

Related post

error: Content is protected !!