अभिराज क्रिकेट स्टेडियम में IYPL - इंडियन यूथ प्रीमियर लीग के फर्स्ट सीजन का भव्य उद्घाटन। - Swastik Mail
Breaking News

अभिराज क्रिकेट स्टेडियम में IYPL – इंडियन यूथ प्रीमियर लीग के फर्स्ट सीजन का भव्य उद्घाटन।

 अभिराज क्रिकेट स्टेडियम में IYPL – इंडियन यूथ प्रीमियर लीग के फर्स्ट सीजन का भव्य उद्घाटन।
Spread the love

अभिराज क्रिकेट स्टेडियम में IYPL – इंडियन यूथ प्रीमियर लीग के फर्स्ट सीजन का भव्य उद्घाटन।

(मुख्य अतिथि के रूप में श्री मोहित शर्मा जी (समाजसेवक) तथा श्री विनायक नौटियाल जी (जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा) उपस्थित रहे)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 08 अक्टूबर 2026

आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को अभिराज क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन यूथ स्पोर्ट्स द्वारा IYPL – इंडियन यूथ प्रीमियर लीग के फर्स्ट सीजन का भव्य उद्घाटन किया गया।

इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मोहित शर्मा जी (समाजसेवक) तथा श्री विनायक नौटियाल जी (जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा) उपस्थित रहे।

विशेष अतिथि के रूप में श्री देशराज चंदेल जी (समाजसेवक), श्री नवीन कुमार जी (एनके स्वीट्स), और श्री प्रेम राणा जी (समाजसेवक) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण सर्वकल्याण संस्था के अधीन किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष श्री आनंद कुमार राणा जी और उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सिंह जी एवं संस्था के कार्यकर्ता कुमारी निकिता चौहान व अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

उद्घाटन के पश्चात दो टीमों के बीच टूर्नामेंट के दो मैचों के साथ शुभारंभ हुआ।

संस्था का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों व सभी तहसीलों में क्रिकेट मैचों का आयोजन कर युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाना है।

Related post

error: Content is protected !!